गंधवानी: बाग थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Gandhwani, Dhar | Jul 22, 2025 बाग थाना क्षेत्र के डेहरी चौकी अंतर्गत ग्राम लौंगसरी की नाबालिग को बहला फुसला कर गुजरात ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था । मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।