शामली: शामली के झिंझाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, शातिर चेन स्नेचर घायल अवस्था में गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 24, 2026 बुधवार की सुबह साढ़े 11 बजे एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि झिंझाना थाना पुलिस की हरसाना काठा पुल पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार 2 बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल की पहचान खानपुर जाटान निवासी जगत सिंह के रूप हुई है, जोकि शातिर चेनस्नेचर के रूप में कर्नाटक व मध्यप्रदेश में वांछित हैं।