कुमारखंड: इस राईन बेला वार्ड 11 में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में पिता पुत्री घायल
श्रीनगर थाना क्षेत्र के इस राईन बेला पंचायत स्थित वार्ड 11 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट की घटना में पिता पुत्री घायल हो गया। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। एक पक्ष के अशोक यादव दूसरा पक्ष के सुखदेव यादव के बीच मारपीट की घटना हुई।