अंबाह: अंबाह नगर के BCA प्रांगण में गरबा की धूम, भक्ति के रंग में रंगा शहर
Ambah, Morena | Oct 18, 2026 अंबाह के BCA प्रांगण में शनिवार रात 8बजे तक ब्राइट गरबा उत्सव की धूम रही। आचार्य आनंद क्लब और ब्राइट कैरियर एकेडमी के आयोजन में सैकड़ों महिलाओं, युवतियों और बेटियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा किया। एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा व एसडीओपी प्रशांत भदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर पूरा परिसर गरबामय नजर आया।