चकिया: चकिया क्षेत्र से पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद किया, आरोपी को किया गिरफ्तार
चकिया थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम 04 बजे पुलिस के अनुसार, आरोपी राजन पासवान नाबालिग को लेकर सूरत चला गया था, जहां दोनों रह रहे थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद लौटने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।