बदायूं: बदायूं में पति की पिटाई से नाराज पत्नी ने खाया विषाक्त पदार्थ, उसकी हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Apr 15, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के जनुईया गांव के रहने वाले हरिचंद्र ने अपनी बेटी सत्यवती की शादी बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले विक्की से की थी। सत्यवती ने बताया उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और उसके साथ आज भी उसके पति ने मारपीट की थी,तो उसने अपने पति की पिटाई से नाराज होकर गुस्से में ससुराल में विषाक्त पदार्थ खा लिया और अपने मायके चली आयी ।