गुना नगर: सीवर लाइन के गंदे पानी से परेशान पटेल नगर कैंट के गणपत की बड़ी निवासी फरियादी ने कलेक्टर से की शिकायत
गुना में पटेल नगर कैंट के गणपत की बड़ी निवासी फरियादी प्रदीप मिश्रा ने सीवर लाइन के गंदे पानी की समस्या की शिकायत की है। फरियादी प्रदीप मिश्रा का आरोप है। कि आस पड़ोस के लोगों के घरों से और सीवर लाइन से आने वाला गंदा पानी उसकी बगीचे में जाता है। इसकी शिकायत पूर्व में भी फरियादी कर चुका है। निराकरण न होने पर कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।