मथुरा: मथुरा में युवक ने चचेरी बहन से रचाई शादी, विरोध करने पर चाचा पर पेट्रोल डालकर जलाने का किया प्रयास
घटना थाना यमुनापार के सिद्धार्थ नगर की है। पीड़ित साबिर के परिजनों का आरोप है कि करीब 3 महीने पहले साबिर के बड़े भाई रहीश के बेटे अनीश ने अपनी ही चचेरी बहन को प्रेम जाल में फंसाकर निकाह कर लिया था। इस निकाह का साबिर लगातार विरोध कर रहे थे, जिसके बदले उन्हें और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं