अररिया: जिले में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर्याप्त, 4 गैस एजेंसियों पर हुई छापेमारी
Araria, Araria | May 17, 2026 जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।