चरखारी: जरौली गांव में 16 वर्षीय किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
महोबा के खरेला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 16 साल के किशोर क्रिश ने सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता दिनेश का कहना है कि उनके बेटे ने घर में अनाज में रखी सल्फास की गोली खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।