आगरा: आयकर विभाग ने आगरा के जूता निर्यातक बीके शूज सहित 3 निर्यातकों के यहां की छापेमारी, एक के पास से अब तक ₹60 करोड़ बरामद
Agra, Agra | May 21, 2024 आगरा के बड़े शू निर्यातक व्यापारी रामनाथ डंग के यहां से आयकर टीम को अब तक तकरीबन ₹60 करोड़ का कैश बरामद हो चुका हैं। सूत्रों के अनुसार कल भी आयकर विभाग की टीम सर्वे कार्य जारी रखेगा। आयकर की टीम ने अधिकारियों की कमी पड़ने पर नोट गिनने के लिए एसबीआई बैंक के कर्मचारियों की भी मदद लेनी पड़ी हैं।