आगरा: आगरा में इस बार 37 लाख पौधे लगाने का मिला लक्ष्य, डीएम ने कैंप कार्यालय पर अधिकारियों के साथ की बैठक
Agra, Agra | May 20, 2024 जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी अध्यक्षता में कार्यालय कैंप में वृक्षारोपण की तैयारियों को लेकर अहम बैठक बुलाई गई, बैठक में बताया गया कि वर्ष 2024–25 में प्रदेश भर में 35 करोड़ वृक्षारोपण कराया जाना प्रस्तावित है, और आगरा में भी 37 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जिलाधिकारी ने संबंधित सभी विभागों को पौधारोपण करने की योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।