आगरा: सदर बाजार स्थित आगरा छावनी अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार,इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल
Agra, Agra | May 20, 2024 आगरा के सदर बाजार अंतर्गत छावनी अस्पताल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ हैं। जिसमे छावनी अधिकारियों और अध्यक्ष पर आरोप लगाए गए हैं। वायरल वीडियो में बताया गया हैं कि अस्पताल के अंदर एयर कंडीशनर के तार कटे पड़े हैं। भीषण गर्मी में मरीज को राहत देने के लिए पंखा खरीदकर लाना पड़ रहा हैं। ₹14 करोड के अस्पताल में कोई सुविधा नही हैं ।