ग्वालियर गिर्द: नशे में धुत चालक ने कई लोगों को रौंदा, जनता ने पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल
ग्वालियर में नशे में वाहन चलाने वालों का खौफनाक चेहरा सामने आ रहा है। शनिवार देर रात करीब 11 बजे सागर ताल रोड पर एक नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार में जमकर कहर बरपाया, जिसमें कई लोग घायल हो गए, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो रविवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।