मरवन: प्रतापपुर गांव में सिलेंडर फटने से दो घर जलकर राख, लाखों कि सम्पत्ति का नुकसान
करजा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में सिलेंडर फटने से दो घर जलकर राख।।करजा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव में बुधवार को गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।