नारायणपुर: गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर वार्ड-9 निवासी संजीव रंजन ने गांव के अमित चौधरी उर्फ मुन्ना चौधरी पर गाली-गलौज, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह अपनी शिक्षिका पत्नी के साथ भ्रमरपुर काली मंदिर के पास से घर लौट रहे थे।