मुरैना नगर: मुरैना में बिजली घर के सामने बिना सुरक्षा पोल पर चढ़ा कर्मचारी, वायरल वीडियो से खुली ठेकेदार की लापरवाही
मुरैना की एमएस रोड स्थित बिजली घर के सामने नए बिजली पोलों पर तार डालने के दौरान ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई। रविवार को कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बिजली पोल पर चढ़कर काम करते दिखे, जबकि क्रेन पर ऊंचाई में काम कर रहे कर्मचारियों के पास भी सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिजली विभाग और ठेकेदार पर सवाल उठा रहे हैं।