धनघटा: रजनौली गांव में मनरेगा कार्य में ट्रैक्टर के इस्तेमाल का वीडियो हुआ वायरल, जांच शुरू
संतकबीरनगर। विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत रजनौली में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। गांव में गौशाला के बगल स्थित पोखरे की खुदाई एवं सफाई का कार्य चल रहा है, जिसमें मजदूरों की जगह ट्रैक्टर से कार्य कराए जाने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल