दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ का थाना देहलीगेट इलाके के इंद्रा नगर की है।जहां सड़क के बीचों बीच पटाखा छोड़ रहे कुछ युवकों से मना करना दो दोस्तों को भारी पड़ गया। इधर दबंगो के द्वारा दोनों ही दोस्तों के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक के परिवार के लोगों का आरोप है की दबंगो ने तमंचे की बट से मार कर दोनों के सिर फोड़ दिया।