शिवपुरी नगर: करैरा में महिला के साथ मारपीट, गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ममता केवट ने बताया कि वह अपने बच्चे को बुला रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले मोनू केवट और उसका भाई राहुल केवट आए और गाली-गलौज करने लगे। जब महिला ने विरोध किया, तो मोनू, राहुल और उनकी मां कस्तूरी केवट ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।