धार: धार के तिरला में चोरों का कहर, 8 मोटरसाइकिल और गुमटी पर धावा, सीसीटीवी में कैद
Dhar, Dhar | Sep 20, 2025 धार के तिरला में चोरों का कहर,8 मोटरसाइकिल और गुमटी पर बोला धावा, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद। धार के तिरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिरला में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रेलवे के कार्य में जुटे बाहर से आए रहवासियों के किराए के मकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने 7 से 8 मोटरसाइकिलों पर हाथ साफ कर दिया।