धार: धार में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक संपन्न, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी शामिल
Dhar, Dhar | Sep 19, 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर धार में कलेक्ट्रेट में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।