मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र में लाखों के जेवरात और नगदी की चोरी, नामजद शिकायत के बाद आरोपी गांव छोड़ फरार, पुलिस तलाश में जुटी
बताते चले की पचोखरा निवासी शिवराज सिंह रविवार की रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद सो गए थे देर रात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखें संदूक व अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे नगदी सोने चांदी की जेवरात लगभग डेढ़ लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह 6:00 बजे परिवार के लोग जब जागे तो चोरी का पता चला पीड़ित नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।