बदायूं: उझानी पुलिस ने तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को तमंचा समेत किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Apr 16, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का तमंचा के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त बब्लू पुत्र फजल करीम निवासी मौहल्ला पठानटोला मानकपुर रोड कस्बा उझानी बदायूं को मुखबिर की सूचना पर थाना उझानी क्षेत्र के कादरचौक रोड के पास से गिरफ्तार किया।