हरदोई: हरियावां थानाक्षेत्र में कब्र खोद कर निकाला गया मृतक का शव, पुलिस पिटाई से मौत का था आरोप, ASP एमपी सिंह ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 17, 2024 हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कमलापुर निवासी कमला देवी ने मुख्यमंत्री, और डीएम को शिकायती पत्र भेज कर बताया था कि उसके पुत्र नीरज की मौत पुलिस की पिटाई की वजह से हो गई है। पुलिस ने उसके बेटे का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है। जिसके बाद डीएम के आदेश पर आज कब्र खोद कर नीरज के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के संबंध में ASP ने जानकारी दी है।