गुरुवार 3 बजे पवित्र पर्वत नगरी अमरकंटक के समीप स्थित जमुना दादार नवोदय क्षेत्र के वन में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें तेज़ हवाओं के साथ फैलती हुई वन क्षेत्र के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लेती जा रही हैं।