दरभंगा: करोड़ों का बैंक लोन घोटाला, IOB के असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से पास हो रहे थे लोन
दरभंगा में बैंकिंग व्यवस्था को झकझोर देने वाले करोड़ों रुपये के लोन फ्रॉड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के असिस्टेंट मैनेजर रवि राघवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई साइबर थाना कांड संख्या 25/26 के तहत की गई है। साइबर डीएसपी बिपिन बिहारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि बैंक में संगठित हो रहा था