कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण एसपी रेल प्रयागराज ने किया, बोले शराब तस्करी पर सख्ती से होगी कार्यवाही
Sadar, Varanasi | Sep 13, 2024 वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एसपी रेल प्रयागराज अभिषेक यादव के नेतृत्व में आगामी त्यौहार के मद्देनजर स्टेशन परिसर, फ्लेटफॉर्म एवं जीआरपी थाने का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी रेल प्रयागराज अभिषेक यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वाराणसी कैंट रेलवे जंक्शन स्टेशन का आज निरीक्षण किया गया एवं पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया है।