सिगरा पुलिस ने गाड़ी चोरी कर बेचेने वाले 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 09 मोटर साइकिल बरामद
Sadar, Varanasi | Sep 13, 2024 सिगरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सिगरा के विभिन्न अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त रुपेश शुक्ला पुत्र स्व० शैलेन्द्र कुमार शुक्ला हालपता- भुल्लनपुर चक्रवर्ती नगर पीएसी थाना मडुआडीह उम्र 33 वर्ष व आशीष कुमार गुप्ता उर्फ सोनू पुत्र सूरजलाल गुप्ता निवासी पाण्डेयपुर नई बस्ती उम्र 30 वर्ष को मालगोदाम रोड से कैंट स्टेशन मोड़ से गिरफ्तार किया गया।