रामनगर की रामलीला में तैनात होंगे 100 निगमकर्मीः महापौर ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
Sadar, Varanasi | Sep 13, 2024 वाराणसी नगर निगम कार्यालय में महापौर अशोक तिवारी की अध्यक्षता में निगम के विभागों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें शहर के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला पर चर्चा हुआ।महापौर ने कहा-रामनगर की रामलीला 17 सितम्बर से शुरू होने वाली हैं।