डेहरी: डेहरी में मध्य विद्यालय शंकरपुर बड़ीहा में नए वर्ग कक्षों का हुआ उद्घाटन
Dehri, Rohtas | May 29, 2026 डेहरी में मध्य विद्यालय शंकरपुर बड़ीहा में नए वर्ग कक्षों का उद्घाटन डेहरी। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह ने मध्य विद्यालय शंकरपुर बड़ीहा, डेहरी में चार नए वर्ग कक्षों के नवनिर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएँ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होती हैं।