कटनी नगर: माधव नगर में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, घायल महिला ने पति को बताया साइको, रुपयों के विवाद का मामला
माधव नगर थाना अंतर्गत बंगला लाइन निवासी पति राजकुमार मने ने अपनी पत्नी सुशीला मने से रुपयों को लेकर विवाद के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा। घायल महिला ने आज गुरुवार दोपहर 2 बजे घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया आए दिन उनका पति उंनसे विवाद करता और मारपीट करता है। महिला ने कहा उसका पति साइको हो चुका है।