आलापुर: अंबेडकरनगर में शिक्षक एमएलसी उपचुनाव के लिए मतदान जारी, तीनों पक्ष सक्रिय
अंबेडकरनगर में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी उपचुनाव के लिए नौ विकासखंडों में शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। भाजपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक मतदान केंद्रों पर सक्रीय नजर आए। जिलाधिकारी ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अब परिणाम की निगाहें टिकी हैं।