पिछोर: पिछोर में कपिलधारा योजना में ₹20 हजार की रिश्वत लेते सरपंच व सरपंच पति लोकायुक्त के हत्थे चढ़े।
ग्राम पंचायत जंगीपुर में ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच एवं सरपंच पति को ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।लोकायुक्त टीम ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे जाल बिछाया और सरपंच के निवास पर ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पंचायतों में हड़कंप का माहौल है।