कायमगंज: गांव उम्मरपुर के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
नवाबगंज के गाँव उम्मरपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सवार घायल एटा थाना अलीगंज के गांव फतेहपुर निवासी सतीश राठौर, रामविलास और उनकी पत्नी विद्यावती घायल हो गई। यह तीनों ई-रिक्शा से फर्रुखाबाद दवा लेने गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया। तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां से डॉ ने सतीश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया