शिवपुरी नगर: माता शबरी छात्रावास से लापता हुई नाबालिग छात्रा मृगवास से दस्तयाब, 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पुलिस ने परिवार से मिलवाया
शिवपुरी जिले के माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर से अचानक लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को कोतवाली पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत सकुशल बरामद कर लिया है। छात्रा के मिलने के बाद उसके माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और लंबे समय से चले आ रहे तनाव का अंत हुआ।