लाडपुरा: कैथून क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन पर कार्य करने के दौरान टेक्नीशियन करंट लगने से झुलसा निजी अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jul 11, 2024 जिले के कैथून इलाके में जेवीवीएनएल के पॉवर हाऊस में पॉवर हाऊस कर्मचारी ने हाईटेंशन लाइन पर टैक्निशियन के काम करने के दौरान ही सप्लाई चालू कर दी। जिससे टैक्निशिन को करंट लगा और उसके हाथ पैर और पेट झुलस गए। गनीमत रही कि उसकी जान बाल बाल बच गई। यह बड़ी लापरवाही अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। कर्मचारी मालपुरा निवासी हरिश शाक्यवाल जेवीवीएनएल में कार्यरत है।