लाडपुरा: कोटा कृषि उपज मंडी की एक कंपनी में आया नर और मादा चकलोन, कर्मचारियों में फैली दहशत
Ladpura, Kota | Jul 11, 2024 कोटा कृषि उपज मंडी में बनी नारायण ट्रेडिंग कंपनी में गुरुवार को नर और मादा दो मुखी चकलोन देखा गया। इसको देख कर्मचारियों में दहशत फैल गई। पहले कर्मचारी इसे सांप समझ रहे थे लेकिन स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने मौके में पहुंचकर स्थिति देखने के बाद बताया कि यह दोनों नर और मादा चकलोन है। जिनकी लंबाई चार-चार फीट है।