बीना: गांधी वार्ड: क्षतिग्रस्त पाइपलाइन हटाकर नई पाइपलाइन डाली गई, नगरपालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
Bina, Sagar | Apr 17, 2026 गांधी वार्ड में नगर पालिका के द्वारा नाली का निर्माण किया जा रहा है जहां पर खुदाई के दौरान नगर पालिका जल सप्लाई की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और घरों में गंदा पानी पहुंचने से लोग परेशान हो गए। पार्षद की लगातार शिकवा शिकायतों के बाद नगर पालिका के द्वारा जल सप्लाई के लिए नई पाइपलाइन डाली जा रही है।जिसका नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।