गभाना: गभाना टोल प्लाजा पर हिंदुत्वादियों ने 31 पशुओं से भरी कैंटर गाड़ी को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
गभाना टोल प्लाजा पर गुरुवार सुबह 10 बजे पशुओं से भरी एक कैंटर गाड़ी पकड़े जाने के बाद हड़कंप मच गया। श्री राम सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने संदेह होने पर वाहन को रोककर जांच की, जिसमें अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर पशु भरे होने का आरोप है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।