मंझनपुर: मंझनपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, एसडीएम एवं सीओ ने सुनी फरियाद 22 शिकायतों में 2 का हुआ निस्तारण
मंझनपुर तहसील परिसर में सदर एसडीएम आकाश सिंह एवं कौशाम्बी सर्किल सीओ अभिषेक सिंह ने तहसील क्षेत्र से आए हुए पीड़ितों की फरियाद सुनी है। इस दौरान 22 शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं। मौके से दो शिकायतों का निस्तारण किया गया है। शेष बची शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।