मंझनपुर: मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में रात के अंधेरे में लाइट न आने से मरीज हुए बेहाल वीडियो वायरल कर प्रशासन से लगाई गुहार
मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती मरीज शुक्रवार की रात में परेशान रहे। करीब 1 घंटे लाइट न आने से वहां पर भर्ती मरीज इधर उधर भागते हुए दिखाई दिए। वहां पर भर्ती कई मरीजों ने लाइट न रहने पर वीडियो वायरल कर प्रशासन से गुहार लगाई है। आरोप है कि जिला अस्पताल में लाइट जाने पर जनरेटर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं पहुंचा।