मंझनपुर: बसपा प्रतिनिधि मण्डल ने मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती रेप पीड़िता व उसके परिवार से की मुलाक़ात
कोखराज थाना क्षेत्र में स्कूल प्रिंसिपल से रेप की पीड़ित छात्रा से बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाक़ात की है। पीड़ित परिवार ने अपना दर्द बता कर सुरक्षा की मांग उठाई है। प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़िता का हाल जान कर मौजूदा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है।