मंझनपुर: चरई के पास तेज रफ्तार विक्रम की टक्कर से गिरकर मां-बेटे समेत तीन हुए गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के केशी पुरवा की रहने वाली चंदन देवी अपने बेटे अंकित मिश्रा व त्रिभवन के साथ एक बाइक पर सवार होकर चरवा पीएचसी में मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। वह जैसे ही चरई के पास पहुंचे थे वैसे ही तेज रफ्तार विक्रम ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें गिरकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल जिला अस्पताल में चल रहा है।