मेदिनीनगर (डालटनगंज): पांकी में ज़मीन विवाद में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की टांगी से वार कर हत्या
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में झामुमो के पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की मौत हो गई। मृतक की मां चिंतामणि देवी ने बताया कि सुबह मुन्ना सिन्हा अपने खेत पर जोताई करने गए थे, तभी दूसरे पक्ष के अरुण ठाकुर और डोमन ठाकुर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।आरोप है कि झगड़ा बढ़ने पर अरुण ठाकुर