फतेेहपुर: फतेहपुर तहसील में DM का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर दिए सख्त निर्देश, अफसरों में मची हड़कंप
बाराबंकी के फतेहपुर तहसील में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। डीएम ने तहसीलदार न्यायालय, एसडीएम न्यायालय, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय और विभिन्न राजस्व शाखाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दाखिल-खारिज, नामांतरण, लंबित वादों और आपत्तियों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई।