डंडई: डंडई में राशन पर बवाल: लाभुकों को नहीं मिला अनाज, उप प्रमुख प्रतिनिधि के ठिकाने पर मिला स्टॉक
Dandai, Garhwa | Apr 2, 2026 डंडई प्रखंड में आदिम जनजाति और अनुसूचित जाति के राशन वितरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। तीन महीने से डाकिया योजना का राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को दोपहर अंबेडकर चौक स्थित हाई स्कूल रोड पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि 30 मार्च को मेराल एफसीआई गोदाम से 57 क्विंटल राशन उठाने के बावजूद लाभुकों के बीच वितरण नहीं किया गया।