मौदहा: मौदहा क्षेत्र में अंडरपास निर्माण के चलते बंद मार्ग 17वें दिन भी नहीं खुला, लोगों में बढ़ा आक्रोश
बांदा-कानपुर रेलखंड पर कपसा मार्ग स्थित बजरंग आश्रम के निकट रेलवे फाटक संख्या एस-17 पर निर्माणाधीन अंडरपास के कारण बंद किया गया मार्ग निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी नहीं खोला जा सका है। इससे क्षेत्रवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे विभाग ने निर्माण कार्य के चलते मार्ग को 15 दिनों के लिए बंद करने की सूचना समाचार