खिरकिया के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 9 बजे एक महिला का शव मिला। यह शव छीपाबड़ तालाब के पास से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है। शव को खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है।