जबलपुर: शराबी बेटे ने बहू को बचाने आई मां की हत्या की, एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
जबलपुर जिले के सिहोरा के गढिया मोहल्ला में जन्म देने वाली ‘मां’ को कपूत ने पीट पीटकर मार डाला। शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने अपनी मां को इतना पीटा की उनकी चंद मिनिट में सांसे थम गई। जघन्य एवं सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।